गुमला, मार्च 14 -- सिसई, प्रतिनिधि। आधुनिकता की चकाचौंध के बीच जहां लोग अपनी सभ्यता और संस्कृति को भूलते जा रहे हैं, वहीं गुमला जिले के सिसई प्रखंड स्थित लकेया बांस टोली गांव के ग्रामीणों ने अपनी परंपरा को जीवित रखते हुए सामूहिक प्रयास से नया अखड़ा बना कर एक मिसाल पेश की है। गांव के लोगों ने घर-घर जाकर धान, मड़ुआ, उड़द और नगद राशि इकट्ठा कर अखड़ा का निर्माण कराया। शनिवार को इस नवनिर्मित अखड़ा का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा और पंचायत की मुखिया सुगिया देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। वहीं गांव के पहान पुजार करमा पहान, लखन पहान, अर्जुन पहान, सुरेश पुजार और चामू पुजार ने विधिवत पूजा-अर्चना कर अखड़ा को समाज को समर्पित किया।पहान अर्जुन पहान ने बताया कि कई वर्षों से अखड़ा निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई, लेकिन कोई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.