ग्रामीणों ने घटिया नाला निर्माण का किया विरोध
मुजफ्फरपुर, जून 7 -- साहेबगंज। नगर परिषद के वार्ड तीन जिराती टोला में रविवार को घटिया नाला निर्माण का ग्रामीणों ने विरोध किया। सुरेश साह, लालबाबू दास, बचू साह, झगरू साह समेत कई लोगों ने बताया कि बुडको द्वारा नाला निर्माण में घटिया बालू, गिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है। मिट्टी पर ही फर्श की ढलाई की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को ईओ को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। ईओ मो. फिरोज ने बताया कि नगर परिषद से नाला निर्माण नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने एनओसी नहीं दिया है। ग्रामीणों द्वारा आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.