संतकबीरनगर, जनवरी 28 -- बेलहर, हिन्दुस्तान संवाद। सांथा विकास खंड के ग्राम पंचायत रमवापुर मिश्र में मंगलवार को दो दर्जन से अधिक संख्या में ग्रामीणों ने गुपचुप कोटा चयन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। आपूर्ति निरीक्षक पर गलत तरीके से कोटे का चयन करवाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई करने की मांग की है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि कोटे के चयन के लिए गांव में डुग्गी-मुनादी कराकर चयन कराने की प्रक्रिया रही है। जिससे पारदर्शी तरीके से कोटे का चयन हो सके। लेकिन विभाग व ब्लाक स्तर के कर्मचारियों के मिलीभगत से कोटे का चयन गलत तरीके से करा दिया गया। इसके पूर्व भी कोटेदार द्वारा खाद्यान्न वितरण में जमकर मनमानी की जा रही थी। जिससे एक वर्ष पहले ग्रामीणों की शिकायत पर कोटा निरस्त कर दिया गया था। ल...