गिरडीह, जनवरी 6 -- जमुआ, प्रतिनिधि। प्रखंड की ग्राम पंचायत जरीडीह अंतर्गत ग्राम जरीडीह में अरगाघाट एवं श्मशान घाट तक जाने के लिए वर्षों से कोई समुचित रास्ता नहीं था। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक स्तर पर गुहार लगाई, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता गया। अंततः मजबूर होकर ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से खुद ही रास्ता निर्माण का कार्य शुरू कर दिया। इस संबंध में पूर्व मुखिया रमेश कुमार कुशवाहा, वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि राजीव रंजन, कमल महतो, महादेव महतो और इतवारी महतो ने बताया कि गांव से वर्तमान विधायक मंजू कुमारी को भरपूर समर्थन और वोट मिला था, लेकिन चुनाव जीतने के बाद आज तक वे गांव में एक बार भी नहीं आईं। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार आमंत्रण और सूचना देने के बावजूद विधायक न तो गांव आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.