ग्रामीणों ने की रोड नही तो वोट नहीं की नारेबाजी
पीलीभीत, जून 8 -- कई गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क जर्जर होने से राहगीरों का निकलना दूभर हैं। ग्रामीणों ने सड़क बनवाने के लिए नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान रोड नहीं तो वोट नहीं की चेतावनी दी गई। शेरपुर कलां गांव से नजीरगंज जाने वाला 12 किमी मार्ग काफी पुराना होने से खस्ताहाल हो गया है। इस मार्ग से टंडोला, लाह बिलहरी, हुसैनापुर सहित कई गांवों के ग्रामीण आवागमन करते हैं। सड़क जगह जगह टूटी होने से वाहनों का निकलना मुश्किल है। आवागमन में परेशानी के साथ ही ग्रामीणों को आने जाने में काफी समय भी लगता है। आए दिन इस जर्जर सड़क पर हादसे भी होते रहते हैं। यह भी पढ़ें- काल्हीगांव संपर्क मार्ग की बदहाली से ग्रामीण परेशान कई बार यह सड़क बनवाने की मांग की गई। लेकिन जनप्रतिनिधियों ने ध्यान नहीं दिया। सोमवार को बिलहरी गांव के ग्रामीणों में आक्रोश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.