पीलीभीत, अप्रैल 30 -- पीलीभीत। डीएम एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में हब फार वूमेन एंपावरमेंट से जेंडर स्पेशलिस्ट अजीत सिंह ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत पौधारोपण किया गया। ग्राम पंचायत भगवंतपुर बझेड़ा में जनपद में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित ग्रामीण जनता को महिला कल्याण विभाग की संचालित विभागीय योजनाओं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना व सखी वन स्टॉप सेंटर के बारे में जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- बाल संरक्षण की ग्रामीणों को दी गई जानकारी यह भी पढ़ें- महिला उत्पीड़न के विरुद्ध प्रभातफेरी निकाल लोगों को किया जागरूक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...