बस्ती, अप्रैल 10 -- कुदरहा। लालगंज थानाक्षेत्र के कुदरहा बाजार में बीती रात ग्रामीणों की सतर्कता से वारदात टल गई। रात करीब एक बजे चार से पांच अज्ञात युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बाजार में घूमते नजर आए। ग्रामीणों को शक होने पर जब उनसे पूछताछ की तो वे भागने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक युवक को दबोच लिया, जबकि उसके चार साथी भाग गए। ग्रामीण देवेंद्र सोनी, गोलू, गुलशन, विजय सोनकर, राकेश आदि ने पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष लालगंज विनय पाठक ने बताया कि पीआरबी टीम किसी भी संदिग्ध को थाने नहीं लाई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मौके पर ही पूछताछ की, लेकिन युवक को थाने नहीं ले जाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...