बस्ती, मार्च 7 -- बस्ती। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को तहसील क्षेत्र के पगार गांव के एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने अधिकारियों को शिकायत पत्र देकर जल निकासी की समस्या से अवगत कराया और प्रदर्शन भी किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पिछले लगभग 20 वर्षों से घरों के नालों और बरसात का पानी एक रास्ते से निकलता था, लेकिन हाल ही में गांव के एक दबंग व्यक्ति ने उस रास्ते को बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि वे दलित बिरादरी से हैं और उनके घरों के नालों का पानी तथा बरसात का पानी निकलने का रास्ता बंद होने से गांव में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि जिस व्यक्ति ने पानी का रास्ता रोका है, वह जिलाधिकारी कार्यालय में अर्दली के पद पर कार्यरत है।ग्रामीणों ने प्रशासन स...