पलामू, अप्रैल 21 -- मेदिनीनगर। चैनपुर प्रखंड के बोडी पंचायत के मतौली गांव में मनरेगा की योजना में बड़े पैमाने पर अनियमितता के मामले से सोमवार को पलामू के उपायुक्त को आवेदन देकर अवगत कराया गया। साथ ही उच्चस्तरीय जांच और भुगतान पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि चैनपुर प्रखंड के बोडी पंचायत के मतौली गांव में महज तीन एकड़ जमीन में जरूरत से अधिक कुएं का निर्माण कराया गया है। अधिकांश कुओं की खुदाई जेसीबी से कराई गई। आवेदन में माध्यम से ग्रामीणों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- बिरसा हरित ग्राम योजना में मानव-दिवस का खेल, 570 की सीमा पार कर हजारों दिन दिखाए गए*

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...