लातेहार, अप्रैल 18 -- बेतला, प्रतिनिधि। ग्राम केचकी में अधूरे पीसीसी पथ निर्माण कराने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को त्रिवेणी चौक के पास वार्ड सदस्य जयशंकर सिंह की अध्यक्षता में बैठक की। इसमें ग्रामीणों ने योजना के ठेकेदार शशि कुमार (मेदिनीनगर) पर मनमाने ढंग से अधूरा पथ निर्माण कराने का सीधा आरोप लगाते कहा कि उक्त पथ निर्माण में ठेकेदार ने न सिर्फ तय मानकों की अनदेखी की है, बल्कि योजना के क्रियान्वयन में काफी निम्न गुणवत्ता के निर्माण-सामग्रियों (गिट्टी,बालू,सीमेंट आदि) का इस्तेमाल किया है। इससे बनने के साथ ही कई जगहों में पथ का टूटना शुरू हो गया है। वहीं उक्त पथ में निर्मित तीन कलवर्ट के पास न तो चरण बनाया गया है और न ही सड़कों के किनारे मिट्टी की भरावट की गई है। ऐसे में उक्त अधूरे पथ से गुजरते वक्त कई लोग दुर्घटना का शिकार हो चुके ह...