मुजफ्फरपुर, जून 5 -- बोचहां,हिन्दुस्तान संवाददाता। अंचल कार्यालय पर शुक्रवार को नरमा पंचायत के दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों ने बताया कि 31 साल बाद भी जमीन पर कब्जा नहीं मिल सका है। पर्चाधारी उमेश पासवान ने बताया कि नरमा निवासी रामप्यारी कुंवर ने 33 एकड़ जमीन सरकार को दान कर दी थी। 19 मार्च 1993 को समाहर्ता मुजफ्फरपुर एवं तत्कालीन सीओ सीता चौधरी ने नरमा समाज भवन पर 31 भूमिहीन हरिजन परिवारों को बुलाकर बासगीत पर्चा दिया था। देवा पासवान, बलेश्वर पासवान व बिंदेश्वर पासवान समेत सभी लाभुक हर साल रसीद कटवाते हैं। उस जमीन पर कुछ दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- महादलितों के पर्चे की जमीन पर भू-माफिया की लगी नजर सीओ विश्वजीत सिंह ने बताया कि सभी 1993 के पर्चाधारी हैं, लेकिन सरकार ने 2006 में ही पर्चा निरस्त क...