चक्रधरपुर, फरवरी 21 -- सोनुवा, संवाददाता सोनुवा प्रखंड के भालूरूंगी गाँव के बासासाई टोला में जर्जर सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर उप मुखिया गणेश चंद्र बोदरा की अध्यक्षता में बैठक किया। बैठक में ग्रामीणों ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि पिछले 40 से 50 वर्षों से इस सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। विकास के नाम पर यहाँ केवल अधूरे काम हुए हैं। 10 वर्ष पहले सड़क किनारे मुरूम और मिट्टी डाली गई, जिसे बाद ऐसे ही छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने सड़क की समस्या को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रति भी नाराजगी जताया। ग्रामीणों ने कहा कि बरसात का मौसम आते ही बासासाई टोला के ग्रामीणों की जिंदगी नारकीय जाती है। गांव की मुख्य सड़क पूरी तरह से जर्जर है, जिससे 300 की जनसंख्या वाले इस टोले ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.