लखनऊ, अप्रैल 23 -- साई-नारी वेलफेयर फाउंडेशन ने आरटी साइबर अकेडमी की मदद से सरोजिनी नगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरसंड में साइबर पाठशाला कार्यशाला आयोजित की। इसमें 60-70 ग्रामीणों ने भाग लिया। यहां विशेषज्ञों ने फर्जी लिंक, ओटीपी ठगी, ऑनलाइन धोखाधड़ी, एपीके फाइल खतरे और डिजिटल अरेस्ट स्कैम से बचाव की जानकारी दी। प्रतिभागियों को साइबर हेल्पलाइन 1930 व 112 की जानकारी भी दी गई। अयेशा कमाल, आंचल यादव, श्रेयांश कुमार, दया शंकर निगम, अमोलिका श्रीवास्तव, सिमरन राय और अग्रिमा श्रीवास्तव ने जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...