मुजफ्फरपुर, मई 15 -- मड़वन। कन्या मध्य विद्यालय पकड़ी पकोहीं परिसर में शुक्रवार को जमीन सर्वे को लेकर ग्रामसभा हुई। इसमें सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी सुधीर कुमार एवं कानूनगो प्रभात कुमार ने ग्रामीणों को सर्वे प्रक्रिया की जानकारी दी। पदाधिकारियों ने बताया कि मड़वन जिला का पहला प्रखंड है, जहां पूर्ण रूप से जमीन सर्वे कर नक्शा तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सोमवार से पकड़ी पकोहीं मौजा में किस्तवार सर्वे कार्य जोर-शोर से शुरू किया जाएगा। मुखिया प्रतिनिधि अर्जुन राय, राजमंगल राय, जवाहर राय, विजय साह, विक्की राय, राजबालक राय, खिलाड़ी राय, देवेंद्र रजक, संतोष राय, जितेंद्र चौधरी, नेपाली साह, अमीन आलोक कुमार, कौशल कुमार आदि थे। यह भी पढ़ें- मड़वन : सर्वे कर्मचारी को हटाने की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...