सीतामढ़ी, फरवरी 3 -- पिपराही। प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत सरकार भवन मेसौढा में सोमवार को बीडीओ आदित्य सौरभ की अध्यक्षता में ग्रामीणों के साथ बैठक हुई। जिसमें मनरेगा के परिवर्तित नाम विबी जी राम जी की भूमिका,उदेश्य तथा क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी लोगों को दी गई।वहीं इसके तहत होने वाले कार्य में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा रोजगार सृजन के लिए उन्हें जागरूक किया गया। लोगों के बीच मनरेगा के बंद होने की फैली अफवाह को दूर किया गया।बताया गया कि विकसित भारत जी राम जी 2025 में लाई गई नई योजना है। मनरेगा की तुलना में अधिक आधुनिक और संरचनात्मक रूप से उन्नत है।बीडीओ ने कहा कि गारंटीकृत रोजगार के तहत पूर्व में 100 दिनों का काम मिलता था। नई योजना में इसे बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है।वहीं इस योजना में बायोमेट्रिक सत्यापन तथा साप्ताहिक भुगता...