बाराबंकी, मई 13 -- रामनगर। ब्लॉक रामनगर के अल्लापुर रानीमऊ में ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान अर्चना शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें ग्राम पंचायत अधिकारी विजय कुमार, पंचायत सहायक तरन्नुम नाज, ग्राम पंचायत सदस्यगण, क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं भारी संख्या में ग्रामवासियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर जीपीडीपी के राज्य प्रशिक्षक डॉ. वीरेंद्र त्यागी एवं डॉ. विनय कुमार पाण्डेय ने उपस्थित ग्रामीणों को ग्राम पंचायत विकास योजना की महत्ता, उसकी कार्यप्रणाली एवं पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बैठक में ग्राम पंचायत की बुनियादी सुविधाओं से जुड़े प्रस्तावों बारात घर निर्माण, अन्तेष्टि स्थल का विकास, सामुदायिक शौचालय निर्माण, महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश...