अल्मोड़ा, नवम्बर 10 -- हंस वन अग्नि शमन एवं रोकथाम परियोजना के तहत सोमवार को ब्लॉक ताकुला के ग्राम पड़ोलिया और नगोरिया में जागरूकता शिविर लगा। अग्निशमन विभाग ने ग्रामीणों विशेषकर महिलाओं को घरेलू और जंगलों में लगने वाली आग को थामने के तरीके बताए। फायर स्टेशन अधिकारी ओमप्रकाश और मेनका चौहान ने ग्रामीण फायर फाइटरों को घरेलू, बिजली, गैस से लगने वाली आग के साथ वनाग्नि के बारे में जानकारी दी। आग के कारण, नुकसान और रोकथाम उपायों को बताया। अग्निशमन यंत्रों को चलाने के अलावा रेत और पानी से आग बुझाने की जानकारी दी। पड़ोलिया प्रधान मनोज कुमार, ब्लॉक समन्वयक अनीता कनवाल ने बताया कि गांवों की फायर फाइटर्स वनाग्नि की रोकथाम को कारगर साबित हुई हैं। बीते दो सालों में जंगलों की आग को थामने में इनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही है। आगे भी फायर फाइटर्स और ग्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.