मुंगेर, मार्च 25 -- मुंगेर, एक संवाददाता। महुली पंचायत के आदर्श ग्राम टीकारामपुर में नेशनल आयुष मिशन के तहत आयुष ग्राम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुज कुमार के नेतृत्व में मुखिया के दरवाजे पर किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ देशी चिकित्सा पद्धति के महत्व से अवगत कराना था। कार्यक्रम के दौरान पोस्टर-बैनर और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को आयुष पद्धति से इलाज के प्रति जागरूक किया गया। चिकित्सकों ने आयुष के अंतर्गत आने वाली आयुर्वेदिक, यूनानी, होम्योपैथी एवं योग चिकित्सा पद्धतियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और उनके दैनिक जीवन में उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुज कुमार मौजूद रहे।इस अवसर प...