चक्रधरपुर, मार्च 1 -- बंदगांव,संवाददाता। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा द्वारा 'जस्टिस ऑन व्हील्स' चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का भव्य आयोजन किया गया। यह विशेष अभियान प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर और सचिव रवि चौधरी के कुशल मार्गदर्शन में चलाया गया। जागरूकता वैन को कराईकेला से होते हुए चाकी बाजार के लिए रवाना किया गया। मोबाइल वैन के माध्यम से दूर-दराज के ग्रामीणों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। वहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कानून से जुड़ी जानकारियां हासिल कीं। शिविर के दौरान न केवल कानूनी शिक्षा दी गई, बल्कि ग्रामीणों के बीच विधिक सहायता से संबंधित पम्पलेट भी वितरित किए गए। इसके साथ ही ग्...