नैनीताल, मार्च 11 -- नैनीताल वन प्रभाग में ग्रामीणों को ईको टूरिज्म से जोड़कर आय के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में चार वन रेंजों से चयनित 25 ग्रामीणों को नेचर गाइड और ईको टूरिज्म से जुड़ने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के समापन पर सभी प्रतिभागियों को विभाग की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। बुधवार को नारायण नगर स्थित बॉटनिकल गार्डन में प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। रेंजर आनंद लाल ने बताया कि कैट प्लान योजना के तहत ग्रामीणों के क्षमता विकास के लिए यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। इसमें नैनीताल वन प्रभाग के बड़ौन, उत्तरी गौला, दक्षिणी गौला और भवाली रेंज से चयनित ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान मौन पालन, मशरूम उत्पादन और होमस्टे संचालन से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.