बागपत, मार्च 21 -- बागपत। ललियाना गांव के प्रधान ने पाइप पेयजल योजना का लाभ ग्रामीणों को न मिलने की शिकायत की, लेकिन जल निगम ने लोक निर्माण विभाग पर ठिकरा फोड़ दिया है। आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान पाइप लाइन को तोड़ दिया और कनेक्शन क्षतिग्रस्त कर दिए। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि योजना का लाभ गांव की आधी आबादी को नहीं मिल रहा है। ललियाना गांव की प्रधान मुकेश देवी और ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत करते हुए अवगत कराया था कि ग्रामीण को शत प्रतिशत पाइप पेयजल योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। पानी की टंकी का पानी आधे से ज्यादा गांव में नहीं पहुंच रहा है। कनेक्शन पर टोंटिया नहीं है, गांव में रखरखाव के लिए कोई भी व्यक्ति नहीं रखा गया है, जबकि ऑपरेटर का वेतन भुगतान बैंक से कराने की शिकायत की गई है। शिकायत के बाद एसडीएम खेकड़ा ने जल निगम के एक...