संतकबीरनगर, मार्च 19 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। सांथा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में लोगों को पंचायत भवनों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लाखों रूपए खर्च कर बने पंचायत भवन लापरवाही और अनियमितताओं की भेंट चढ़ गए हैं। कहीं ताला लटक रहा है तो कहीं बाउंड्रीवॉल फट चुकी है, कहीं अभी अधूरी ही पड़ी हुई है। कुछ जगह तो ऐसे हैं कि अभी तक पंचायत भवन का निर्माण ही पूरा नहीं हो पाया है। जिम्मेदारों के नियमित रूप से नहीं बैठने के कारण ग्रामीणों को उपलब्ध सेवाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों को प्रमाणपत्रों और योजनाओं के आवेदन के लिए ब्लाक और तहसील का चक्कर लगाना पड़ता है। बहुत से ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत भवन समय से नहीं खुलते और कर्मचारी समय से नहीं बैठते हैं। इससे जाति, निवास,आय प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर,दिव्यांग प्रमाण पत्र,शाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.