औरंगाबाद, मई 15 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। देवकुंड थाना क्षेत्र में अग्निशमन विभाग की ओर से विभिन्न गांवों में मॉक ड्रिल कर ग्रामीणों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने देवकुंड, हथियारा, वार्ड संख्या पांच के कर्मियों के साथ मॉकड्रिल किया। डिंडिर, वार्ड संख्या छह, हसपुरा में जीविका दीदियों के साथ तथा वार्ड संख्या तीन में ग्रामीणों के बीच अग्नि सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। अभियान के दौरान लोगों के बीच पंपलेट का भी वितरण किया गया। अग्निक चालक राजेश कुमार, अग्निक रुचि कुमारी तथा अग्निक आनंद मोहन सिंह शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...