प्रयागराज, अप्रैल 25 -- एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय के उन्नत भारत अभियान प्रकोष्ठ की ओर से गोद लिए गए ग्राम दलापुर में शुक्रवार को मशरूम उत्पादन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता सीएमपी डिग्री कॉलेज के प्राणी विज्ञान विभाग की डॉ. हेमलता पंतने ग्रामीणों को मशरूम की पोषण गुणवत्ता, आर्थिक महत्व तथा व्यावसायिक संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मशरूम के बीज (स्पॉन) तैयार करने की विधि, मशरूम उगाने की प्रक्रिया, देखभाल तथा उत्पादन तकनीकों की जानकारी दी। इस अवसर पर समन्वयक डॉ. नेहा राय, दलापुर गांव के प्रभारी डॉ. हरीश सिंह तथा डॉ. रहमान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...