रांची, फरवरी 25 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। ग्रामीण समाज में स्वास्थ्य जागरुकता और आपातकालीन चिकित्सा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आत्मानम फाउंडेशन ने रिंची ट्रस्ट हॉस्पिटल के तकनीकी सहयोग से सीपीआर प्रशिक्षण और स्वस्थ जीवनशैली जागरुकता शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। शिविर में डॉ ओपी महंसारिया, डॉ कुशाग्र महंसारिया और डॉ शालिनी ने कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने और सही तकनीक से सीपीआर देने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इस दौरान स्वस्थ जीवन, सशक्त समाज विषय पर एक जागरूकता सत्र का आयोजन हुआ। इसमें सुनील गुप्ता, राजीव और मनोज मारू ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, योग, मानसिक स्वास्थ्य और नशामुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ग्रामीणों का मार्गदर्शन किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.