रांची, मई 18 -- रातू, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से 90 दिवसीय विधिक जागरुकता अभियान के तहत सोमवार को हुरहुरी पंचायत में शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम न्यायमूर्ति सह कार्यपालक अध्यक्ष झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर आयोजित हुआ। इसमें ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। डालसा के पैरा लीगल वालंटियर्स ने 'प्रोजेक्ट मानवता' के तहत निःशुल्क कानूनी सहायता, स्वास्थ्य और सामाजिक सहयोग की जानकारी दी। शिविर में बाल विवाह, बाल श्रम, नशा उन्मूलन, डायन-बिसाही और राष्ट्रीय लोक अदालत जैसे विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही नालसा की योजनाओं, वृद्धा पेंशन, मजदूर निबंधन कार्ड और आगामी 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी भी दी गई। यह भी पढ़ें- स्कूलों के बच्चों को मिली विधिक जानकारी अंत ...