सीवान, अप्रैल 6 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड के टेघड़ा पंचायत के पंचायत भवन परिसर में रविवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार सीवान के तत्वावधान में नालसा द्वारा प्रायोजित वरिष्ट नागरिक योजना 2016, सितारा योजना 2023 व स्थाई लोक अदालत विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजन प्राधिकृत पैनल अधिवक्ता परशुराम सिंह व न्यायरक्षक कृष्ण कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ट नागरिक योजना 2016 के तहत वृद्धा पेंशन योजना, विकलांग पेंशन योजना, ओल्ड एज स्टे होम यानि वृद्धाश्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्थायी लोक अदालत के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में लोगों को बताया गया कि स्थायी लोक अदालत में नियमित रूप से व्यवहार न्यायलय के कार्य दिवस व समय के अनुसार कार्यरत है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.