नोएडा, दिसम्बर 7 -- नोएडा। रविवार को छलेरा गांव में पूर्व जिलाधिकारी बीएन सिंह ने गांव की समस्याओं व उनके निस्तारण को लेकर लोगों के साथ बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य जमीन स्तर पर गांव की वास्तविक समस्याओं को सुनना और उनके कानून के हिसाब से समाधान कराना था। बैठक के बारे में पूर्व जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि तेजी से बदलते समय में जहां तकनीक और आधुनिक प्रबंधन ने कई चीजें आसान की हैं, वहीं सूचना-प्रक्रिया की खाई भी बढ़ा दी है। इस खाई को दूर करने के लिए उनकी टीम मैदान में आकर तथ्य, कागज और प्रक्रिया से शुरुआत करती है ताकि जटिल मुद्दे सरल हो सकें और समाधान की जमीन तैयार हो। परामर्श का मुख्य फोकस सहयोग से, कानूनसम्मत ढंग से और जनहित में मुद्दों को समझना रहेगा। गांव में हुई बैठक में शेर सिंह चौहान, अशोक ठेकेदार, मास्टर ब्रहम सिंह, सुखबीर चौहा...