रांची, जून 13 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के मोरो गांव स्थित आखरा के निकट शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के 90 दिवसीय जागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एलएडीसी वीरेंद्र प्रताप ने ग्रामीणों को कानूनी सहायता तथा सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बाल विवाह, डायन प्रथा, बाल मजदूरी, भूमि विवाद, सड़क दुर्घटना, वृद्धा एवं विधवा पेंशन, नशा मुक्ति, पारिवारिक विवाद, मुआवजा राशि तथा स्पॉन्सरशिप योजना से संबंधित प्रावधानों और लाभों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही लोगों को जरूरत पड़ने पर निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने के अधिकार से भी अवगत कराया। मौके पर पीएलवी शंकर साहू, अजय कुमार गोप, सोनू कुमार साहू, मासूम राजा, राकेश कुमार मिश्रा, पायल कुमारी, राजा, गणेश सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे। यह...