ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों की दी जानकारी
चक्रधरपुर, अगस्त 7 -- बंदगांव। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के दिशा-निर्देश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में गुरुवार को बंदगांव प्रखंड के टेबो थाना अंतर्गत कड़ेदा गांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को शिक्षा का अधिकार, बाल तस्करी की रोकथाम, नशा मुक्ति, डायन प्रथा उन्मूलन, सड़क दुर्घटना में पीड़ितों को मिलने वाले मुआवजे, स्पॉन्सरशिप योजना तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा प्रदान की जाने वाली नि:शुल्क कानूनी सहायता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर पारा लीगल वॉलंटियर (पीएलवी) गंगाराम गागराई, राजेश कुमार नायक, जीदन मुंडू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने ऐसे जागरूकता शिविरों को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए भव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.