ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
लोहरदगा, जून 8 -- लोहरदगा, संवाददाता।जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा के द्वारा पेशरार थाना, प्रखंड परिसर और बाजार टांड़ में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं और विभिन्न सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर एलएडीसी नसीम अंसारी और पीएलवी संतोष भगत, शारू कुमार गोप, कलिंदर उरांव और सुरेश प्रसाद ने उपस्थित लोगों को विधिक सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।जागरूकता कार्यक्रम में निशुल्क विधिक सहायता, बाल विवाह, बाल श्रम, डायन प्रथा, नशा मुक्ति, ड्रग्स के दुष्प्रभाव, भूमि साक्षरता, मोटर दुर्घटना मामलों में कानूनी सहायता, साइबर अपराध, मानव-वन्यजीव संघर्ष और विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से जानकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.