मुंगेर, अप्रैल 7 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश पर हर प्रखंड में जनता की समस्या को लेकर जनसुनवाई का दिन हर सोमवार को तय किया गया है। लेकिन प्रखंड कार्यालय में समय पर अधिकारी नहीं पहुंच रहे हैं। सोमवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर प्रखंड कार्यालय में सिर्फ बीडीओ सह प्रभारी सीओ विशाल आनंद अपने कक्ष में मौजूद थे। जबकि, प्रखंड स्तर के अन्य अधिकारी मौजूद नहीं थे। किसी अधिकारी के कक्ष में ताला लटक रहा था तो किसी अधिकारी का कक्ष खुला था लेकिन न तो अधिकारी नजर आए और न ही कर्मचारी। करीब 11 बजे तक कई अधिकारी के कमरे में ताला भी लटक रहा था। एमओ कार्यालय में दोपहर 12 बजे दिन तक ताला ही लटका रहा था। बरियारपुर प्रखंड के कृषि कार्यालय कक्ष में सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर ताला लटका रहा था। करीब 10 बजकर 56 मिनट पर कृषि कार्यालय में का...