गिरडीह, मई 31 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। लगभग डेढ़ महीने बाद चिरकी से लेकर मधुबन के ग्रामीणों को नल से पानी मिलने की उम्मीद जग गई है। विभाग द्वारा चिरकी-मधुबन ग्रामीण जलापूर्ति योजना जल्द चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। जलापूर्ति योजना चालू होने की खबर के बाद आश्रित ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। हालांकि विभाग के लाख प्रयास के बावजूद शनिवार तक जलापूर्ति चालू नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि चिरकी से लेकर मधुबनवासियों की प्यास बुझाने वाली ग्रामीण जलापूर्ति योजना बीते डेढ़ माह से बाधित है। बराकर नदी स्थित इंटेक वेल में मोटर खराब हो जाने के कारण जलापूर्ति नहीं हो रही है। यह भी पढ़ें- बंद पड़ा है कुर्था का पानी टंकी, लोग बूंद-बूंद पानी को मोहताज जलापूर्ति बाधित होने से न केवल योजना पर आश्रित लगभग आठ हजार आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ रह...