गंगापार, अप्रैल 14 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बेरी ग्राम पंचायत में वित्तीय अनियमितता को लेकर जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत के ग्राम निधि रखने पर रोक लगा दी है। मामले में अंतिम जांच के लिए डीएम ने मनरेगा उपायुक्त गुलाबचंद को नामित किया। मनरेगा उपायुक्त गुलाबचंद जांच के लिए बेरी गांव पहुंचे। शिकायतकर्ता तौलन प्रसाद, पंचराज, संदीप प्रसाद आदि ने हंगामा शुरू कर दिया आरोप लगाया कि बिना सूचना दिए एकपक्षीय जांच करने जांच अधिकारी व उनकी टीम गांव आई थी। कुछ शिकायतकर्ता गांव में मौजूद नहीं थे इसलिए जांच टीम बिना जांच किए ही गांव से लौट गई। जांच अधिकारी के साथ सहायक अभियंता मनोज कुमार श्रीवास्तव, जेई जग नारायण और ग्राम विकास अधिकारी बृजेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...