सीवान, मई 27 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला के महाराजगंज, बसंतपुर, बड़हरिया आदि प्रखंडों में घोड़पड़ास से किसान परेशान है। यह न सिर्फ खेतों में लगे गेहूं, चना, सरसों व मक्का आदि फसलों को बर्बाद कर किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं, बल्कि राहगीर व ग्रामीणों के लिए संकट भी खड़ी कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- पसीना बहाकर तैयार कर रहे फसल, चट कर जा रहे जंगली जानवरकिसानों की समस्याएँ विशेषकर महाराजगंज व बसंतपुर प्रखंड में रात के समय घोड़पड़ास खेतों में घुसकर फसलें रौंद रहे हैं। इससे किसानों को तगड़ा आर्थिक नुकसान हो रहा है। लिहाजा किसान रात भर जागकर खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं।जिला प्रशासन की पहल बहरहाल, किसानों की फसलों को घोड़पड़ास से बचाने व स्थानीय ग्रामीण समेत अन्य लोगों के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे घोड़पड़ासों को मारने ...