खगडि़या, फरवरी 23 -- परबत्ता, एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय मुरादपुर में जमीन विवाद को लेकर भवन निर्माण का कार्य संकट में फंसा हुआ है। आज स्थिति यह है कि भवन निर्माण नहीं होने से स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दो कमरे में 700 छात्रों को पढ़ाई करना पड़ रहा है। स्कूल में नामांकित सैकड़ों छात्र-छात्राओं की पढ़ाई इन दिनों गंभीर संकट से गुजर रही है। वर्ग कक्ष के अभाव में बच्चे खुले आसमान के नीचे पढ़ने को विवश है, लेकिन विभाग के अधिकारी मुकदर्शक बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 1934 के दशक में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के बीच शिक्षा का अलख जगाने के उदेश्य से सरयुग झा आदि प्रबुद्धजनों ने खाता -102 खेसरा -1374 अंतर्गत आठ कट्ठा छह धुर जमीन दान देकर वर्ष 1939 में स्कूल की स्थापना किया गया। स्कूल की स्थापना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.