गिरडीह, अप्रैल 16 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद भी लुप्पी पंचायत के लोधरा नदी घाट से बालू का अवैध खनन का धंधा बदस्तूर जारी है। नदी घाट से निरंतर बालू के हो रहे अवैध खनन से नदी के अस्तित्व पर संकट मंडराने लगा है। इससे आक्रोशित ग्रामीण सुबह नदी घाट पर पहुंचे और बालू खनन का विरोध किया और नदी घाट से बालू खनन नहीं करने की चेतावनी भी दी, लेकिन बालू तस्करों पर ग्रामीणों के विरोध का असर नहीं पड़ा। तब ग्रामीण विवाद बढ़ने के भय से वापस लौट गए और बालू तस्करों द्वारा बेखौफ होकर अवैध खनन कर बालू का ट्रैक्टर से परिवहन होता रहा। बालू तस्करों की इस दबंगई से परेशान ग्रामीणों ने हिन्दुस्तान अखबार के माध्यम से प्रशासन का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। ग्रामीणों का कहना है कि लुप्पी पंचायत के गहिड़जोड़ और पतरो नदी का लोधरा नदी घाट को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.