पीलीभीत, मार्च 2 -- पूरनपुर। जोगराजपुर से हमीरपुर जाने वाले मार्ग का घटिया सामग्री से निर्माण किए जाने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। इस पर निर्माण कार्य बंद कर दिया गया। ग्रामीणों ने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। तहसील क्षेत्र के गांव जोगराजपुर से हमीरपुर जाने वाले मार्ग का लोक निर्माण विभाग की ओर निर्माण कराया जा रहा है। यह मार्ग लगभग दो दशक से जर्जर और गडढों में तब्दील हो गया था। शनिवार को मार्ग का निर्माण घटिया सामग्री करने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई थी। निर्माण के बाद मार्ग हाथ से उखड़ने लगा। रविवार को आस पड़ोस के दर्जनों ग्रामीण एकत्र हुए उन्होंने मानक विहीन बनाए जाने मार्ग का विरोध किया। इस दौरान ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों में आक्रोश बढता देख निर्माण का काम बंद कर...