मेरठ, जून 14 -- ग्राम सठला में जल जीवन मिशन के अंतर्गत बिछाई जा रही ढाई इंच की पानी की पाइपलाइन का ग्रामीणों ने विरोध कर दिया, जिसके चलते ठेकेदार ने छह इंच की पाइप लाइन लगानी शुरू कर दी। ग्रामीणों की आपत्ति के बाद विभागीय अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पाइपलाइन का कार्य मानक के अनुरूप शुरू करा दी है। ग्रामीणों का आरोप था कि ठेकेदार द्वारा गांव में मात्र ढाई इंच व्यास की पाइपलाइन डाली जा रही थी, जिससे भविष्य में जलापूर्ति प्रभावित होने और पर्याप्त जल दबाव न मिलने की आशंका थी। इसको लेकर ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराते हुए विभागीय अधिकारियों से शिकायत की थी। शिकायत मिलने पर जल जीवन मिशन के अवर अभियंता (जेई) एवं उपखंड अधिकारी (एसडीओ) ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच के दौरान ग्रामीणों की शिकायत सही पाई गई। इसके बाद ठेकेदार ने अपनी...