मिर्जापुर, मई 21 -- लालगंज। क्षेत्र के पतार कला उप केंद्र से विद्युत कटौती किए जाने से उपभोक्ता परेशान हो गए है। विद्युत उपभोक्ताओं का आरोप है कि रात में मनमानी तरीके से कटौती किए जाने से लोगों की नींद हराम हो गयी है। शाम छह बजे से रात्रि 11 बजे तक बिजली कटौती की जा रही है। इससे शाम को गांवों में अंधेरा रहता है। बिजली की मनमानी कटौती से क्षेत्र के उपभोक्ताओं में आक्रोश है। उपभोक्ताओं का कहना है कि उपकेंद्र में बिजली आपूर्ति होने के बावजूद क्षेत्र में कटौती की जा रही है। पतर कला के अरविंद यादव का कहना है कि एक सप्ताह से विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारी बिना रोस्टर बताए मनमानी तौर पर कटौती कर रहे है। जिससे दर्जन गांवों के उपभोक्ता परेशान है। उपभोक्ताओं ने एसडीओ से मिलकर शिकायती पत्र देकर रात में कटौती बंद किए जाने की मांग की है। चेतावनी दी है क...