लातेहार, मार्च 15 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। बीडीओ सोमा उरांव के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के सभी 13 पंचायतों में ग्रामीणों के मकानों पर स्लोगन युक्त मकान नंबर प्लेट लगाने का निर्देश दिया गया है। यह निर्देश उपायुक्त कार्यालय समाज कल्याण शाखा लातेहार के निर्देशानुसार मकानों पर लगाए जाने वाले नम्बर प्लेट पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नशा मुक्त बाल विवाह एवं दहेज उत्पीड़न के खिलाफ जागरूकता,स्वच्छ भारत,सुंदर भारत एवं आयुष्मान भारत जैसे जनजागरूकता से जुड़े स्लोगन अंकित किए जाएंगे। सभी पंचायतों में सूचीबद्ध मकानों पर यह नम्बर प्लेट लगाना अनिवार्य होगा। प्रत्येक मकान के लिए निर्धारित शुल्क 50 रुपये रखा गया है,जो मकान मालिक से स्वेच्छा से नम्बर प्लेट लगाने के बाद लिया जाएगा और इसकी रसीद भी दी जाएगी। इस कार्य के लिए सरकारी मद से कोई भुगतान नहीं किया जाएगा,जबकि...