भागलपुर, जून 5 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहपुर के इंटरस्तरीय बापू उच्च विद्यालय दयालपुर के शिक्षक शक्ति कुमार शिवम व स्कूल की एक सीनियर छात्रा के साथ बीते नवंबर माह में एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था। घटना की शिकायत के बाद मामले की जांच छह माह तक चली। आखिरकार शिक्षक को दोषी पाए जाने पर जिला शिक्षा कार्यालय ने कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया। जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से घटना की जांच की जिम्मेदारी बिहपुर के बीईओ प्रमोद कुमार को दी गई थी। बीईओ ने बताया कि मामले की जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा कार्यालय को सौंप दी गई थी। जिला मुख्यालय से अंतिम कार्रवाई की गई।उन्होंने बताया कि नवंबर 2025 में घटना के उजागर होने के बाद ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर भारी विरोध किया था। पुलिस ने बीच-बचाव कर ग्रामीणों को शांत कराया था। इसके बाद शिक्षक कर...