लोहरदगा, मई 30 -- लोहरदगा, संवाददाता। महिला योग पतंजलि समिति, लोहरदगा के जिला कोषाध्यक्ष और अखौरी कॉलोनी महिला पतंजलि योग समिति के द्वारा लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड के अंतर्गत कोराम्बे में योग के प्रचार प्रसार के लिए इन गांव का भ्रमण किया गया। इनका उद्देश्य हर घर तक योग को पहुंचाना सभी को निरोग बनाना है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बढ़-कर कर सभी हिस्सा ले। इसके लिए संयुक्ता प्रजापति ने प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष संयुक्ता प्रजापति साथ में जयंती चौधरी, शोभा खत्री, बरनाली दास, कविता दास, सुमन देवी, आस्था कुमारी, रियांश, पूर्वी दास मुख्य रूप से शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...