शाहजहांपुर, जून 20 -- पुवायां। लखोहा गांव में एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बीती गुरुवार की रात ग्रामीणों ने ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया जिसके बाद शुक्रवार को विभाग ने ट्रांसफार्मर लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू की, एसडीओ राजू कुमार ने बताया रात में ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा। भीषण गर्मी में एक सप्ताह से बिजली सप्लाई नही मिलने के चलते लखोहा के ग्रामीणों ने गुरुवार की रात विद्युत उपकेंद्र पर जमकर प्रदर्शन किया जिसके बाद डीएम से फोन कर शिकायत की, डीएम से शिकायत के बाद अधिकारियों ने 24 घंटे में ट्रांसफार्मर लगाये जाने का आश्वासन दिया था जिसके बाद ग्रामीण रात लगभग 11 बजे घर वापस चले गए। यह भी पढ़ें- ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद जागा विद्युत विभाग जल्द लगेगा ट्रांसफार्मर एसडीओ राजू कुमार ने बताया कि ट...