ग्रामीणों के पक्ष में पट्टे बहाल, मकान न कराए जाए खाली
बागपत, मई 22 -- भड़ल गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में डीएम को संबोधित शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 1970 में पट्टे के रूप में उन्हें तालाब की भूमि पर पट्टे आवंटित कर दिए गए थे। पूर्वज पढ़े लिखे न होने के कारण राजस्व अभिलेखों में दर्ज नहीं करा पाए। वर्ष 2025 में तालाब की खुदाई हो चुकी है। लोगों को मकान खाली करने के लिए नोटिस दिया गया है। मकान खाली हुए तो वह फुटपाथ पर आ जाएंगे। डीएम से मांग की हमारे पक्ष में पूर्व आवंटित पट्टों को उनके पक्ष में बहाल किया जाए। इस मौके पर ओमपाल, मुकेश, जितेंद्र सिंह, बिलेंद्र सिंह, जमील, रहीसू, नवाब, नंदू, किरणपाल, सहेंद्र, सुरेश, रजनी, ब्रह्मपाल, महिपाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बावली में तालाब खुदाई में अनियमितता का लगाया आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.