चंदौली, मई 19 -- चहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां विकास क्षेत्र के रामगढ़ गांव के उत्तरी छोर पर लगे 250 केवीए ट्रांसफार्मर को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद आखिरकार सोमवार को समाप्त हो गया। करीब आठ माह से स्थापित ट्रांसफार्मर बिना 11 हजार लाइन कनेक्शन के शोपीस बना हुआ था, जिससे ग्रामीणों में लगातार नाराजगी बढ़ती जा रही थी। इसके लिए ग्रामीण विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर बदलवाने को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कियाट्रांसफार्मर का विवाद गांव में 100 केवीए ट्रांसफार्मर के स्थान पर 250 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था। हालांकि खंभा गाड़ने को लेकर चल रहे विवाद के कारण इसे बिजली लाइन से नहीं जोड़ा जा सका। इस बीच दो दिन पूर्व पुराना 100 केवीए ट्रांसफार्मर जल जाने से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।ग्रामीणों क...