मिर्जापुर, मार्च 30 -- मड़िहान, हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय तहसील परिसर में सोमवार को अचानक अफरा तफरी मच गई। रैकरी गांव के लगभग तीन सौ ग्रामीणों ने क्षेत्रीय लेखपाल को बंधक बनाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की मंशा भांप कर लेखपाल उप जिलाधिकारी कोर्ट में भाग गया। तब उसकी जान बची। लेखपाल ने दो नामजद समेत दर्जन भर अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मड़िहान थाने में तहरीर दे दी।रैकरी गांव के क्षेत्रीय लेखपाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गांव के शौचालय के नाम पर 5.055 हेक्टेयर 19.96 बीघा जमीन है। ग्राम प्रधान ऊषा देवी के पति रामकेश बिंद ने पक्का मकान का निर्माण करा रहे थे। ग्रामीणों की शिकायत पर उपजिलाधिकारी ने क्षेत्रीय लेखपाल को निर्देशित कर मौके का मुआयना कराया। ग्रामीणों की शिकायत सही पाई गई। एसडीएम के निर्देश शनिवार की देर रात प्रधान पति मकान के छत की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.