एटा, जून 25 -- एटा, किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में ग्रामीणों के दबाव के बाद, हंगामा के बाद पुलिस ने महिला के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोप है कि शुरुआत में पुलिस इस मामले को झूठा बताकर टालने की कोशिश कर रही थी, लेकिन ग्रामीणों और परिजनों के विरोध के बाद कार्रवाई करनी पड़ी। बता दें कि थाना अवागढ़ के एक गांव निवासी पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाए थे कि कुछ दिन पहले एक महिला घर आई और बेटी को भंडारा खिलाने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गई थी। परिजनों का आरोप है कि महिला किशोरी को आगरा लेकर पहुंची, जहां उसकी किसी युवक के साथ शादी कराना चाहती थी। यह भी पढ़ें- मौसी के घर गई किशोरी को पड़ोसी ने किया अगवा लड़की की मौसी मिलने के बाद रास्ते में छोड़कर चली गई। 22 जून को भी महिला अपने साथ ले जा रही थी घरवालों के पूछने पर ...