रुडकी, मार्च 13 -- क्षेत्र में एक बार फिर मोटर चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। गुरुवार की रात में चोरों ने अकौढा कला गांव के जंगल में लगभग आधा दर्जन ग्रामीणों के मोटर चोरी कर लिए हैं। सूचना पर पुलिस ने मामले की जानकारी की और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाली के एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि अकौढा कला गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह जानकारी दी कि उन्होंने अपने खेतों में गुरुवार को सिंचाई का कार्य किया था। लेकिन जब वह शुक्रवार की सुबह अपने खेतों में पहुंचे तो उनकी मोटर चोरी की गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि चोरों ने नरेश पुत्र नेपाल, अजय पुत्र ओमप्रकाश, राजेश पुत्र हरपाल व दिनेश पुत्र ओमप्रकाश के अलावा दो अन्य ग्रामीणों की भी मोटर चोरी कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। कोतवाली के एसएसआई न...