लखनऊ, अप्रैल 8 -- ग्रामीणों की सेहत संवारने की दिशा में कैंसर संस्थान ने अच्छी पहल की है। बुधवार को कैंसर संस्थान ने गोसाईंगंज के मगहुआं कला गांव को गोद लिया। इसका मकसद ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराना है। संस्थान के निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट व बताया कि ग्रामीण स्वास्थ्य के प्रति कम संजीदा होते हैं। इन ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति सर्तक किया जाएगा। साथ ही गांव के सभी लोगों की लाइन लिस्टिंग कर परिवार पुस्तिका (फैमिली बुक) जारी की जाएगी। जिससे प्रत्येक परिवार के स्वास्थ्य संबंधी विवरण का सुव्यवस्थित रिकॉर्ड रखा जाएगा। गांव के बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों का व्यापक कैंसर स्क्रीनिंग के प्रारंभिक निदान एवं स्वास्थ्य मूल्यांकन किया जाएगा। संस्थान के डॉक्टरों की टीम प्रत्येक सप्ताह गांव का दौरा कर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.